फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बुढ़ापे में घर से निकाला तो फूट-फूट कर रोई मां

Fri, 01 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुलाबदेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस मां ने इकलौते बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया उसी बेटे ने बुढ़ापे में मां को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए घर से निकाल दिया है। न्याय की आस में जब 75 वर्षीय गुलाबदेई डीएम के सामने पहुंचीं तो उनकी आपबीती सुनकर सभी का कलेजा पसीज गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक काम काज की व्यस्तता के कारण दस दिन बाद बृहस्पतिवार को जब डीएम कलेक्ट्रेट कक्ष में पहुंचे तो मैली कुचली साड़ी पहने लाठी टेकती 75 साल की गुलाबदेई पहुंची। डीएम ने परेशानी पूछी तो अम्मा फूट फूट कर रोने लगीं।

उन्होंने बताया कि जिस एकलौते लड़के को बुढ़ापे की लाठी बनना था उसी ने धोखे से सादे कागज पर दस्तखत कराकर पति का मकान हथिया लिया। अब उसे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए घर से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने जिलाधिकारी राजशेखर, ओएसडी ऑन डे व एडीएम टीजी अशोक कुमार के सामने वृद्धा रोने लगी। इस पर डीएम ने एसओ अलीगंज को फोन कर गुलाबदेई से मुलाकात कर 24 घंटे में न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

बिल के बिल ठीक कराने की बात कहकर सादे कागज पर कराया साइन

डीएम से मदद की गुहार लगाती बुजुर्ग महिला - फोटो : amar ujala
पीड़िता ने बताया कि वह एकलौते लड़के सुरेश जयसवाल के साथ मकान नंबर 532/503 बनारसी टोला अलीगंज में रहती है। पति गौरीशंकर जयसवाल का निधन कई साल पहले हो चुका है।

ऑटो चालक बेटा मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इससे इंकार करने पर बीते दिनों लड़के ने एक कागज पर यह कह कर हस्ताक्षर कराए कि बिजली का बिल दुरुस्त कराने की शिकायत देनी है।

कुछ दिनों बाद इसी कागज के सहारे मकान पर कब्जाकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर घर से बाहर भी निकाल दिया। थाने पर सुनवायी न होने के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा बताए जाने पर वह डीएम कार्यालय में पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें