आलोक रंजन से चार्ज लेने वाले प्रवीर कुमार (बायें)
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में आलोक रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। आलोक रंजन ने प्रवीर कुमार को चार्ज सौंपा। प्रवीर कुमार 1982 बैच के आईएएस हैं।
मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद प्रवीर कु मार ने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ बैठक कर अलविदा की नमाज व ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की तथा मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां मुकम्मल रखने के निर्देश दिए।
वहीं अपने विदाई समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं को स्वयं की समस्या समझकर उसका निराकरण का प्रयास करना चाहिए।