फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पास के बिना लोकभवन गेट पर सुरक्षाकर्मी ने रोका तो विधायक ने की गाली-गलौज

Thu, 27 Jun 2019 10:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिना वाहन पास वाली कार से लोकभवन जा रहे बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी बुधवार को सुरक्षाकर्मी से भिड़ गए और गाली-गलौज की। विधानभवन रक्षक ने लोकभवन सचिवालय के प्रतिसार निरीक्षक से विधायक के दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


विधानभवन रक्षक रवेंद्र कुमार के अनुसार गेट नंबर-3 पर दोपहर 1.20 बजे विधायक प्रकाश द्विवेदी कार (यूपी 90 जी 0331) से आए। कार पर वाहन पास नहीं था। उन्होंने पास दिखाने को कहा तो विधायक ने अपना कार्ड दिखाया।

उन्होंने विधायक से अंदर जाने और अन्य लोगों को कार से उतारने का आग्रह किया। इस पर विधायक उत्तेजित हो गए। गालियां देने लगे और चारों लोगों को कार में बैठाकर लोकभवन में ले गए। रवेंद्र ने उपनिरीक्षक शिव बरन पाल को इसकी जानकारी दी तो वे खुद मौके पर आ गए। रवेंद्र ने इस मामले में न्याय दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


वहीं, सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने सीएम से अपील की है कि वे विधायकों को सचिवालय सुरक्षा कर्मियों के साथ मर्यादित आचरण का निर्देश जारी करें।

Trending Videos
विज्ञापन

विधायक बोले- सीसीटीवी फुटेज में है सच्चाई

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : amar ujala
मामले पर बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, यह सही है कि मेरी कार पर वाहन पास नहीं था, लेकिन मैंने अपना परिचय पत्र दिखाया। कहा कि कार छोड़कर चला जाता हूं। मेरे खिलाफ शिकायत पेशबंदी के तौर पर की गई है क्योंकि मैंने कहा था कि सुरक्षाकर्मी के दुर्व्यवहार की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करूंगा। सच्चाई क्या है, यह सीटीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें