फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बालिका से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, नामजद केस दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 14 वर्ष की एक बालिका घर के पास ही शौच के लिए गयी थी।

वहीं मौका पाकर राम रतन ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र ही कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें