फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किर्गिस्तान भेजने का झांसा देकर 1.8 लाख ऐंठने वाले गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी हारुन। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने किर्गिस्तान में नौकरी का झांसा देकर युवक से 1.8 लाख रुपये ऐंठने वाले गिरोह के गुर्गे को मऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स में स्थित अल कस्वां ट्रेवेल एजेंसी के संचालक के साथ मिलकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। लोगों को जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार करता था।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थनगर के डेभरूआ में रहने वाला हारुन है। सात नवंबर 2024 को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इंदिरानगर के तकरोही में रहने वाले पवन कुमार वर्मा ने ठगी का केस दर्ज कराया था। ट्रेवेल एजेंसी संचालक व हारुन ने पवन को नौकरी के नाम पर किर्गिस्तान भेजने का झांसा देकर 1.8 लाख रुपये ऐंठे थे। कजाकिस्तान पहुंचे थे तब ठगी का एहसास हुआ था।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक ट्रेवल एजेंसी के दफ्तर की तलाशी में 15 लोगों के फर्जी वीजा मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संचालक ने 15 लोगों को किर्गिस्तान भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ऐंठे थे। हारुन को प्रति व्यक्ति से ठगी के बदले पांच हजार रुपये कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें