फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समस्याओं के निराकरण के लिए चार अप्रैल को होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली और पदोन्नति संबंधी मांगों के निराकरण के लिए चार अप्रैल को प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार ने बैठक बुलाई है। यह ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2008 में भर्ती हुए सफाई कर्मचारी 16 वर्षों से सेवा नियमावली और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। कई बार आंदोलन भी हुए। पूर्व में बनाई गई कमेटी को निरस्त कर पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नई कमेटी बनाकर तीन माह में रिपोर्ट मांगी थी।
नई कमेटी ने सफाई कर्मचारी संघ के साथ विमर्श कर पदोन्नति, सेवा नियमावली और नाम परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब चार अप्रैल को बैठक में पंचायतीराज निदेशक को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें