फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में अखंड पाठ के दौरान विवाहिता ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
खुशी। फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

सरोजनीनगर। बंथरा के बनी नारायण खेड़ा निवासी अर्जुन सिंह के घर पर शनिवार रात अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी खुशी मिश्रा (25) ने ससुरालवालों से कहासुनी पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली।

सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी खुशी और अर्जुन सिंह बाइक एजेंसी में साथ नौकरी करते थे। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने मार्च 2024 में प्रेम विवाह कर लिया। बाद में दोनों ट्रांसपोर्टनगर में एक एजेंसी पर काम करने लगे।
विज्ञापन




शनिवार रात अर्जुन के घर पर अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे खुशी की किसी बात पर ससुरालवालों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो तीन बजे पति व अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


अंदर से जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो खुशी पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटक रही थी। इस पर घरवालों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा, लेकिन तब तक खुशी की मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि खुशी के मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें