फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लाएगा अमेठी का सलमान, 23 फरवरी को होगी अनोखी शादी

Mon, 11 Feb 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सलमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी के एक बेटे ने अपने पिता की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुल्हनिया को लाने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने की योजना बनाई।  23 फरवरी को तिलोई तहसील क्षेत्र के अहमदाबाद पिपरी निवासी अब्दुल रऊफ  के पुत्र सलमान की शादी जगदीशपुर के सिधियावां निवासी अख्तर की पुत्री नगमा के साथ होना तय है। 
विज्ञापन

 
छोटे से इस गांव के साधारण परिवार में जन्मे अब्दुल रऊफ ने दौलतमंद होने का सपना देखा और इसी सपने को साकार करने के लिए वे 1980 के दशक में दिल्ली जा पहुंचे, जहां उन्होंने काफी मशक्कत के बाद प्लास्टिक दाने की फैक्टरी डाली। देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाई।

अब्दुल रऊफ  के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सलमान लॉ की पढ़ाई पूरी कर प्रैक्टिस कर रहा हैं और छोटा बेटा अजमल स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। दुल्हन बनने वाली नगमा एमए तक पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से चल रही हैं तैयारियां

इस शादी से सिर्फ लड़का पक्ष ही नहीं, बल्कि लड़की पक्ष भी काफी खुश है।गांव वाले भी इस बात से खुश हैं कि दूल्हा दुल्हन लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान के पिता की ख्वाहिश रही कि उसके बेटे की दुल्हनिया हेलीकॉप्टर से उतरे, जो 23 फरवरी को पूरा होगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें