फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: दूरी बनाने पर मनचले युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग... चेहरा, हाथ और सीना झुलसा

Wed, 27 Dec 2023 03:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में नाकाम रहने पर युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। छात्रा ने किसी तरह तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आरोपी युवक व मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के थाना तारुन अंतर्गत गोसाईगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह एक मनचले ने कक्षा 11 की 17 वर्षीय छात्रा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। छात्रा ने किसी तरह तालाब में कूद कर अपनी जान बचाई। छात्रा का हाथ, चेहरा व सीना झुलस गया है। उसे इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तारुन के मजरे गोड़वा निवासी युवक आसू (20) कई महीनों से छात्रा के पीछे पड़ा हुआ था। वह उसे अपने प्रेम जाल में फंसाना चाहता था। वह फोन के माध्यम से भी उसे परेशान करता था लेकिन छात्रा ने उससे दूरी बना रखी थी।

इससे नाराज आसू ने बुधवार सुबह उसका पीछा किया और स्कूल से करीब 200 मीटर पहले प्लास्टिक की बोतल में भरा पेट्रोल उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी। दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ अभिषेक विश्वास ने बताया कि छात्रा का चेहरा, हाथ व सीना आंशिक रूप से झुलस गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉ राजेश तिवारी, हैदरगंज थाना प्रभारी अरशद, थाना प्रभारी तारुन ओपी राय ने घटनास्थल की जांच की व पीड़ित छात्रा के परिजनों से बात की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें