फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: चोर-चोर के शोर पर जाग गया पूरा गांव, मनोरोगी को पेड़ में बांधकर नंगे बदन पीटा, 10 गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

पांच लोग मौके से भाग गए जबकि एक पकड़ में आ गया। इसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़े गए अधेड़ को पीटा और पेड़ में बांध दिया। उस पर लाठी डंडे बरसते रहे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मल्लावां गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति को चोर बताकर पकड़ा और उसक कपड़े उतारकर पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। लाठी डंडे व लात घूसों से हुई पिटाई में अधेड़ बेदम हो गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह मनोरोगी है। ग्रामीणों पर केस दर्ज कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे बड्डूपुर के मल्लावां गांव में चोर चोर का शोर सुनकर पूरा गांव जाग गया। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गांव के गोवर्धन के घर चोर घुसे थे। आहट पाकर परिवार ने शोर मचा दिया। पांच लोग मौके से भाग गए जबकि एक पकड़ में आ गया। इसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़े गए अधेड़ को पीटा और पेड़ में बांध दिया। उस पर लाठी डंडे बरसते रहे। किसी ने यह पुष्टि करने की जरूरत नहीं समझी कि आखिर पकड़ा गया व्यक्ति कौन है।

सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस पिटाई से घायल अधेड़ को लेकर अस्पताल गई। सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि जिसे चोर बताकर पीटा वह मनोरोगी था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए वायरल हो रहे वीडियो के अवलोकन कर गांव के गोबरे, प्रहलाद, दिलीप, जमील, हलीम, बबलू समेत 10 लोगों को गांव से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें