फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दादा को इलाज का झांसा देकर मुंबई ले गया पोता, नशीली दवा खिलाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पी

Fri, 20 Jan 2023 06:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

एक पोता अपने दादा को इलाज का झांसा देकर मुंबई ले गया और उन्हें नशीली दवाएं खिलाकर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी हड़प ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरानगर सी-ब्लॉक में पोता हर्ष पांडेय 86 वर्षीय दादा त्रिवेणी प्रसाद पांडेय को इलाज का झांसा देकर मुंबई ले गया। उनको नशीली दवाइयां खिलाकर बेसुध कर दिया और करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करवा ली। साथ ही 21 लाख नकद हड़प लिए। तबीयत अधिक खराब होने पर बेटी मुंबई पहुंची और पिता को लखनऊ ले आई। तबीयत में सुधार होने पर पीड़ित ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी त्रिवेणी प्रसाद पांडेय के मुताबिक, उनके दोनों बेटों अरुपा व रवींद्र का निधन हो चुका है। वे खुद लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बताया कि उनकी शंकरपुरवा में 13 दुकानों की कमला मार्केट है। इसकी कीमत करोड़ों में है।

त्रिवेणी प्रसाद के मुताबिक, पोता हर्ष पांडेय मुंबई में रहता है। छह अगस्त 2022 को हर्ष उन्हें मुंबई ले गया था। आरोप है कि इलाज के नाम पर नशीली गोलियां खिलाता रहा। इससे सोचने-समझने की क्षमता खत्म होती गई। इस दौरान 19 अगस्त से 28 सितंबर के बीच हर्ष ने उनके तीन बैंक एक्सिस, बैंक ऑफ इंडिया व इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों से 21 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद 29 अक्तूबर को दादा को लखनऊ ले आया। यहां रजिस्ट्रार कार्यालय में ले जाकर अमेठी स्थित जमीन व कमला मार्केट अपने नाम करवा ली, जबकि मकान अपने भाई कुशाग्र पांडेय के नाम कर दिया।
विज्ञापन


आईसीयू में करना पड़ा भर्ती, तबीयत सुधरी तो खुला राज 
हर्ष अपने दादा को लेकर दोबारा मुंबई गया तो उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया और बुआ व अन्य परिजनों को जानकारी दी। त्रिवेणी प्रसाद की बेटी व बहन मुंबई पहुंचे और 23 नवंबर को उन्हें लखनऊ ले आए। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने पोते की करतूत बताई। एसीपी गाजीपुर ने जांच कराई। इसके बाद हर्ष पांडेय, उनकी पत्नी व चार अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें