फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ढाई करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2023 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी एसटीएफ ने ढाई करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ये खेप लेकर नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आए तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने बुधवार रात रामसनेही घाट, बाराबंकी से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ढाई किलो मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ है।

विज्ञापन


आरोपी ये खेप बिहार के रास्ते नेपाल पहुंचाने वाले थे। नेपाल में बड़े क्लबों में ऐसे ड्रग्स की सप्लाई की जाती है। प्रदेश के कई शहरों में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में भी इन ड्रग्स की सप्लाई होती है। एसटीएफ पूरे नेटवर्क का पता कर रही है।

एसटीएफ सीओ संजीव दीक्षित के मुताबिक, रामसनेही घाट पर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित जनता ढाबा पर टीम ने दबिश दी, जहां से बिहार के मोतिहारी निवासी बुधन पासवान व बाराबंकी के रामनगर निवासी मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाराबंकी निवासी जावेद उर्फ तरबजे उर्फ शानू उर्फ सोनू ने ड्रग्स की खेप दिलवाई थी। पूछताछ में गिरोह में तीन से चार और तस्करों के होने की बात सामने आई है। फिलहाल जावेद अभी पकड़ से दूर है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करते हैं इस्तेमाल
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी ड्रग्स की खेप की सप्लाई के लिए निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने पर दोनों को एक लाख रुपये मिलने वाले थे। इसमें से बीस हजार एडवांस दिए गए थे।

तस्करों की है बड़ी चेन, मुख्य सप्लायर तक पहुंचना आसान नहीं
एसटीएफ ये पता नहीं कर सकी है कि आखिर बरामद ड्रग्स को सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर कौन है। सूत्रों का कहना है कि ड्रग्स की सप्लाई तस्करों की चेन बनाकर की जाती है। कई तस्करों के जरिये शहर दर शहर के बाद विदेश तक खेप पहुंचाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें