फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने की मां की जिद के चलते बेटे ने की आत्महत्या

Mon, 31 Aug 2015 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने की मां की लगातार जिद से आजिज आकर 23 साल के एक युवक ने खुद की जान ले ली।
विज्ञापन


मर्जी के बगैर शादी तय करने से क्षुब्ध युवक ने विकासनगर में सोमवार सुबह फांसी लगा ली। परिवारवाले उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का परिवारवालों को सौंप दिया।

विकासनगर के सेक्टर सी निवासी आकाश पांडेय (23) जल निगम हेड ऑफिस में लिपिक था। मां इंद्रावती ने उसका रिश्ता भी पक्का कर दिया, लेकिन आकाश इसका विरोध जता रहा था।
विज्ञापन


वहीं, परिवारवाले अपनी बात पर अड़े हुए थे। सोमवार सुबह इस बात को लेकर परिवारीजनों से उसकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद आकाश अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मां इंद्रावती उसे बुलाने पहुंची तो पता चला कि दरवाजा बंद था।

इसके बाद छोटे भाई अविनाश ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर आकाश फंदे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने फंदा खोलकर आकाश को नीचे उतारा और ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आकाश की मौत के बाद परिवारवालों गहरे सदमे में हैं। मां इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल था। 2010 में इंद्रावती के पति हौसला प्रसाद की मौत हो गई थी। बेटे के सुखी जीवन के लिए ही उसने अच्छी लड़की से शादी का रिश्ता पक्का किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें