फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: एप्रिन पहनकर जिला अस्पताल में घुसा युवक, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भागा

Thu, 03 Jun 2021 10:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

एक युवक अमेठी के जिला अस्पताल में एप्रिन पहनकर घुसा और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भागने की कोशिश करता है। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक अनजान शख्स डॉक्टर का भेष बनाकर अस्पताल पहुंचता है और कोरोना महामारी में मरीजों के इलाज के लिए काम आने वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को लेकर अस्पताल से निकल पड़ता है। बाहर मौजूद सफाई कर्मियों ने उसे टोका तो वह मौके से भागने लगा जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने पूरे मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। मौके पर पहुंचे गौरीगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके अजीजी की तहरीर मिली है गिरफ्तार युवक को कोतवाली ले जाकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। युवक एप्रिन पहनकर अस्पताल में दाखिल हुआ था और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर निकल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें