फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मां के सामने दुकानदार ने खुद को गोली से उड़ाया, नशे की गोलियों का करता था सेवन

Fri, 20 Sep 2024 12:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक दुकानदार ने खुद को गोली मार ली। वह नशे की गोलियों का आदी था। गोलियां खत्म हो जाने से वो आपे से बाहर हो गया था।
विज्ञापन
मृतक राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बृहस्पतिवार रात 12 बजे दुकानदार ने तमंचे से मां के सामने खुद के सीने में गोली मार ली। अस्पताल में दुकानदार की मौत हो गई। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के रहने वाले राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू (28) गोमती नगर विस्तार के गीतापुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह दुकान चलाने के साथ ही निजी कंपनी में काम भी करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से उनकी दुकान बंद चल रही थी। वह आए दिन नशे की गोलियों का सेवन करते थे। जब गोलियां खत्म हो जाती थीं। तो वह आपा खो देते थे।

ये भी पढ़ें - सराफा डकैती कांड: पुलिस ने एक और बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा, एक लाख रुपये था इनाम, बरामद किए जेवरात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे नशे की गोलियां खत्म हो गई थीं। इससे वह आपे में नहीं रहे और घर में रखे तमंचा लेकर निकलने लगे। परिजनों के काफी रोकने पर वह मान गए। मगर कुछ देर बाद उन्होंने मां के सामने तमंचा सीने से सटाकर खुद को गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया।

आनन फानन खून से लथपथ राघवेंद्र को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक राघवेंद्र नशे की गोली खाने के आदी थे। परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें