फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस में नहीं हुई सुनवाई तो युवक ने किया आत्मदाह, खून से पत्र लिखकर बताया- मौत के ये होंगे जिम्मेदार

Wed, 07 Aug 2024 05:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

शहीद पार्क में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। उसने खून से या लाल रंग से पत्र लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार तीन लोगों को ठहराया है।
विज्ञापन
आत्मदाह करने वाला युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित शहीद पार्क में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति ने खुद को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाया। इसके बाद उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति 60 प्रतिशत झुलस गया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी कमरुद्दीन (53) के खिलाफ कुछ लोगों ने केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि पुलिस ने फर्जी प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और उसके उसके पत्र पर कोई जांच नहीं की जा रही है। इसको लेकर बुधवार सुबह शहीद पार्क में बैठ गया। कोई सुनवाई न होता देख दोपहर को व्यक्ति ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों में युवक को आग का गोला बना देख हड़कंप मच गया। सभी ने कंबल और पानी डालकर आग बुझाया।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है, हमें सनातन के लिए एक होना होगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, बोले- पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
विज्ञापन


इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली नगर के बीच में स्थित शहीद पार्क में हुई इस घटना को लेकर सुरक्षा पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। नगर कोतवाल मनोज पांडे का कहना है कि व्यक्ति ने किस कारण आग लगाई है, अभी यह जानकारी नहीं हुई है। जांच की जारी है।

तीन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार
शहीद पार्क में आग लगने वाले कमरुद्दीन ने लाल रंग या खून से पत्र लिखा है। जिसमें उसने लिखा है कि अगर मेरी मौत होती है जैनुल आब्दीन, उनके पुत्र गुलफाम और सद्दाम जिम्मेदार होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें