फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू भवन के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, चेहरा छोड़ शरीर का सारा हिस्सा जला, उकसाने वाला गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 11:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में बापू भवन के सामने रविवार दोपहर काकोरी के फतेहगंज निवासी किसान अमित कुमार ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया ओर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो जमीन पर अवैध कब्जे और जालसाजी का मुकदमा अमित के खिलाफ ही दर्ज मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसे एक युवक बाइक से पहुंचाने आया था। उसी ने मिट्टी का तेल और माचिस उपलब्ध कराई थी।

पुलिस ने आत्मदाह के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, काकोरी के फतेहगंज इलाके में किसान अमित अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह बापू भवन गेट नंबर दो के पास पहुंचा।
विज्ञापन


उसने वहां बने मंदिर के पास खुद को मिट्टी का तेल उड़ेला और आग लगा ली। लपटों में घिरा अमित बापू भवन के अंदर घुस गया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई।

युवक के खिलाफ पहले से चल रही जांच

बापू भवन के पास आत्मदाह की सूचना मिलते ही हुसैनगंज और हजरतगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आननफानन झुलसे अमित कुमार को सिविल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक, हाथ, पैर और पेट का हिस्सा जल गया है।

युवक के खिलाफ पहले से चल रही जांच
अमित के खिलाफ  बीते सात अगस्त को चौपटिया निवासी जितेंद्र चौरसिया ने काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जितेंद्र का आरोप है कि वर्ष 2013 में उसने अमित से फतेहगंज इलाके में दो प्लॉट खरीदा था। उसने रुपये देकर प्लॉट की रजिस्ट्री भी करवाई थी।

इसके बावजूद अमित ने प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। जितेंद्र जब प्लॉट पर निर्माण करवाने पहुंचा तो अमित ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। काकोरी पुलिस ने अमित के खिलाफ  मुकदमा दर्ज की थी और जांच चल रही है।

 रुपये न देने का आरोप: आत्मदाह का प्रयास करने वाले अमित का आरोप है कि उसने जितेंद्र के हाथ जमीन बेची थी पर जितेंद्र से जमीन के लिए जो रुपये तय हुए थे उतने रुपये नहीं दिए। इसी से वह कब्जा नहीं दे रहा था। किसान का आरोप है कि जितेंद्र अपने लोगों के साथ मिलकर जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। कई बार शिकायत की गई पर पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आत्मदाह की कोशिश के मामले की जांच का आदेश एएसपी पूर्वी को दिए है।
विज्ञापन

साथी युवक ने थमाया था केरोसिन तेल, पकड़ा गया

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, बापू भवन के सामने आत्मदाह करने का प्रयास के मामले में पुलिस ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के मुताबिक बापू भवन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। तो सामने आया कि अमित अपने सहयोगी बंथरा के पिपरसंड निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ आया था। उसी ने बाइक से बापू भवन पहुंचाया। आत्मदाह के लिए उकसाया था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ आत्मदाह के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं अमित कुमार पर काकोरी, पारा, वजीरगंज थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। सभी में जालसाजी व धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस इन मामलों की विवेचना कर रही है। अमित ने जितेंद्र से एक लाख रुपये उधार लिया था, जिसे वापस नहीं किया। जिस जमीन का मामला सामने आया है वह जमीन गीता देवी को पट्टे में मिली थी। उसे 13 लाख रुपये जितेंद्र को बेच दिया। बाद में सरकारी भूमि होने के कारण उसे प्रशासन ने जब्त कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें