बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का शव जैतापुर नहर में साइफन के पास बरामद हुआ है। युवक के शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर कस्बे में जैतापुर-छत्तरपुरवा नहर में साइफन के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जैतापुर गांव निवासी रघुनंदन प्रसाद यादव(44) उर्फ हेत्तू का शव पड़ा हुआ देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी।
मृतक के गले सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक के पिता मंशाराम व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंचे एसओ बौंडी अंजनी कुमार राय ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।