फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एआई से सीएम योगी का डीप फेक वीडियो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार, पुलवामा को लेकर बनाया था वीडियो

Thu, 02 May 2024 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एसटीएफ ने सीएम योगी का डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलवामा हमले पर बनाए गए वीडियो में सीएम योगी की आवाज का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वायरल करने वाले युवक श्याम गुप्ता को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने विपक्षी दल के एक बड़े नेता का पुलवामा हमले को लेकर दिए गये भाषण को एआई के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज में बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ ने इस तरह का वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने पर नोएडा के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर नोएडा के बरौला निवासी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने एक्स हैंडल से एआई जनरेटड डीप फेक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल होने लगा।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: प्रियंका के न लड़ने पर इस ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, दलित प्रत्याशी भी चर्चा में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सस्पेंस: राहुल गांधी को लेकर दिल्ली में खामोशी, इधर अमेठी में तीन मई को नामांकन की तैयारियां हुईं शुरू


इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष है। वह सीएम योगी को पसंद नहीं करता है। उन्हें बदनाम करने के लिए उसने पुराने वीडियो को एआई से एडिट कराकर वायरल किया था। जिस एक्स हैंडल से यह वायरल किया गया, वह उसका ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें