फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: थाने से फरार आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मुंशी पर गंभीर आरोप

Sat, 25 May 2024 10:36 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के बिसवां थाने से फरार आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला है। उस पर एक किशोरी को भगाने का आरोप था। मृतक के भाई ने मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इसी पेड़ की टहनी से लटकता मिला युवक का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली बिसवा में शनिवार सुबह थाने से फरार हुए एक आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आरोपी पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप था। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज था। शनिवार को उसका शव घर के पास पेड़ की टहनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली बिसवां के सांडा गांव निवासी इमरान पर गांव की एक किशोरी को भगाने का आरोप था। इस संबंध में लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद मृतक इमरान के भाई सलाहुद्दीन को साथ मे लेकर  नैनीताल गये और इमरान व किशोरी को गांव ले आये। 

इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस इमरान को थाने ले आई। वहां से बृहस्पतिवार देर रात मुंशी की लापरवाही से इमरान फरार हो गया। मुंशी ने कोई लिखा पढ़ी नहीं की थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इमरान पुलिस को नित्य क्रिया का बहाना कर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों को इमरान के भागने की सूचना दी। शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिजन पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें