फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को जज का पीआरओ बताकर छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को जज का पीआरओ बताकर चिनहट में दो जालसाजों ने रायबरेली के हरचंदपुर निवासी 69 वर्षीय हरि प्रसाद से छह लाख रुपये ठग लिए। चिनहट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनका तहसीलदार न्यायिक मोहनलालगंज कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वर्ष 2024 में इसी सिलसिले में वह चिनहट आए थे। यहां उनकी मुलाकात रायबरेली के इस्माइल मऊ निवासी आशीष दीक्षित से हुई। उसने खुद को तहसीलदार न्यायिक का सहपाठी बताते हुए मुकदमे का निपटारा कराने की बात कही। इसके बदले मुकदमे से संबंधित दस्तावेज और छह लाख रुपये मांगे।

बुजुर्ग ने बताया कि अगले दिन वह हाईकोर्ट के गेट नंबर छह के पास पहुंचे तो आशीष वकील की वेशभूषा में मिला। आरोप है कि उसने साथी नितिन मिश्रा से मुलाकात कराई। उसने खुद को जज का पीआरओ बताया और काम कराने के बदले छह लाख रुपये ले लिए। हालांकि, सितंबर 2025 तक भी काम नहीं हुआ। दबाव बनाने पर आरोपी धमकाने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। विवेचना के दौरान जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें