फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे अधेड़ की चाकू से गोद कर हत्या, हिरासत में लिया गया हत्यारा

Fri, 07 Jun 2024 12:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे एक अधेड़ की एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक अधेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह फज्र की नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक अधेड़ की एक व्यक्ति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल की चीख सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और हत्यारे को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पारिवारिक जनों ने थाने में तहरीर दी है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के अमवा मौलवी गांव निवासी राजकीय नलकूप विभाग में सींचपाल/अमीन के पद से रिटायर वसीम (55) पुत्र रसूल शुक्रवार की सुबह गांव के बगल एक मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने गए थे।

ये भी पढ़ें - दूर तक गूंज रही है अयोध्या में भाजपा की हार, देशभर के रामभक्त अवाक... दे रहे ताने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए बनाम इंडिया: अब विधानसभा उपचुनाव में होगी परीक्षा, अखिलेश, राहुल, योगी और मोदी की प्रतिष्ठा होगी दांव पर
विज्ञापन


लौटते समय गांव के ही इब्राहिम पुत्र क़ुतुबुद्दीन नामक व्यक्ति ने रास्ते में चाकू से प्रहार करना शुरू किया। वसीम के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्यारे को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मटेरा थाना प्रभारी परमानंद यादव ने हत्यारे को हिरासत में ले शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 गांव में चर्चा है कि हत्यारा अपराधी प्रवृत्ति का है। कल दोपहर मुंबई से आया है। यह भी चर्चा है कि हत्यारे ने सुपारी लेकर हत्या की है। हालांकि, घरवालों ने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस हत्यारे से हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारे को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें