फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: पत्नी का गला रेतने के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्चे बोले- ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

Thu, 25 Apr 2024 05:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कुड़वार (सुल्तानपुर)

सार

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और फिर पाइप से लटककर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मोहम्मद आफाक व किसमतुल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बुधवार रात एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद गमछे से खुद के गले में फंदा बांधकर छत के पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। वारदात का खुलासा बृहस्पतिवार सुबह हुआ तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एक कमरे में पति-पत्नी का शव व खून से लथपथ धारदार हथियार को देखने के बाद सभी अवाक रह गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि पति काफी दिनों से अवसादग्रस्त चल रहा था।

विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी मोहम्मद आफाक (50) बुधवार रात घरवालों के साथ खाना खाया था। उसके बड़े पुत्र शहबाज ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर करीब पांच बजे उसके पिता नीचे आए और मां किसमतुल (45) को बुलाकर छत पर बने कमरे में लेकर चले गए। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो परिजनों को संदेह हुआ। आफाक की सबसे छोटी बेटी ने छत पर जाने की कोशिश की तो सीढ़ी पर लगा गेट भीतर से बंद मिला। इस पर उसका संदेह और बढ़ गया। यह बात उसने भाइयों से बताई। इसके बाद भाई सीढ़ी का गेट फांदकर ऊपर छत पर गए तो कमरे का नजारा देखकर अवाक रह गए।

ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा : भाजपा और कांग्रेस दोनों रच रहे हैं चक्रव्यूह, प्रियंका गांधी को लेकर बिछाई गई है ये बिसात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप: मेरी सभा में आया राहुल गांधी का गुंडा, सौगंध लेती हूं, नहीं रह पाएगा इस क्षेत्र में


किसमतुल का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर घाव थे। शव के बगल खून से सना चापड़ पड़ा था। वहीं आफाक का शव टीन शेड की पाइप से गमछे के फंदे पर लटका देखा गया। यह वाकया देखने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पति-पत्नी का अगल-बगल पड़ा शव देखने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि आफाक अवसादग्रस्त चल रहा था। उसने पहले पत्नी की हत्या की इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई की तहरीर से यह बात पुष्ट हुई है।

मृतका के भाई ने बताई जीजा की स्थिति 
मृतका किसमतुल के भाई तसलीम निवासी कुड़वार कस्बा भी घटना की जानकारी होने के बाद फिरोजपुर कला गांव पहुंचे। उन्होंने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बहनोई आफाक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। यह बात परिवार के सभी लोगों को पता थी। वह अक्सर दूसरों के घर में घुस जाता था।
विज्ञापन


एक साल से ठीक नहीं था मानसिक संतुलन 
मृतक के बड़े पुत्र शाहबाज ने बताया कि परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। पिता बकरी खरीदते और बेचते थे। जिससे सबका भरण पोषण चलता था। इसके अलावा वो नाऊ (बारबर) का भी काम करते थे। इधर साल भर पूर्व वह मानसिक संतुलन खो बैठे थे। इससे काफी परेशानी होने लगी थी। हम लोग दवा इलाज करा रहे थे लेकिन आराम नहीं मिला। 

मां-बाप की एक साथ मौत से बच्चे गमजदा
पति-पत्नी की एक साथ अजीबोगरीब ढंग से हुई मौत से बृहस्पतिवार को फिरोजपुरकला गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र शहबाज (21), शादाब (20), अरबाज (18) और दो पुत्रियां सादिका (25) व आशिफा (16) हैं। सादिका विवाहित हैं। शेष सभी अविवाहित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें