फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लंदन की महिला से दोस्ती के चक्कर में 3.42 लाख रुपये गंवाए, मांग बढ़ती देख ठगी का खुलासा हुआ

Sun, 30 Jul 2023 02:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लंदन की एक महिला से दोस्ती का चक्कर युवक को भारी पड़ गया। उसने 3.42 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने उससे बीमा व टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर लंदन की महिला से दोस्ती के चक्कर में गोसाईंगंज निवासी अंकित गुप्ता ने 3.42 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अंकित के मुताबिक, कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक रिक्वेस्ट आई थी। चैटिंग के दौरान महिला ने अपना परिचय लंदन निवासी बोरिस जॉनसन के रूप में दिया। उसने बताया कि उसे भारत में एक अस्पताल खोलना है। जल्द ही जमीन देखने भारत आने वाली है।

ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को मुंबई एयरपोर्ट में तैनात कस्टम अफसर रवि वर्मा बताया। कहा कि एयरपोर्ट पर एक विदेशी लड़की बोरिस जॉनसन पकड़ी गई है, जिसके पास भारी मात्रा में पाउंड मिला है। उसने आपका नंबर दिया है।

बोरिस का नाम सुनकर अंकित ने उसे जानने की हामी भर दी। इसके बाद जालसाज ने रजिस्ट्रेशन, बीमा व टैक्स के नाम पर 3.42 लाख रुपये एक खाते में जमा करवा लिए। पैसों की मांग बढ़ती देख पीड़ित को ठगी का पता चला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें