लखनऊ में ठाकुरगंज के रोशननगर में एक फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। शव सबसे पीछे वाले कमरे में चादर से लपेट कर रख दिया। उसके ऊपर फोल्डिंग (चारपाई) रख दी। उसके बाद वह भाग निकला। मंगलवार को मृतका के छोटे बेटे ने अपनी नानी को फोन कर मां के न मिलने की बात कही। तब मायके वाले उसके घर पहुंचे। खोजबीन के दौरान महिला का खून से सना शव मिला।