फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: बाइक देने से किया इंकार तो चाचा ने भतीजे पर फायर झोंका, मौत

Sat, 21 Nov 2020 07:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
घायल मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के पूरे नथऊ भदैंया में शनिवार दोपहर बाद मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने के प्रयास में मां को भी गोली के छर्रे लग गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मां का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पूरे नथऊ भदैंया गांव निवासी राम विशाल मिश्र का बेटा उमेश (36) मुंबई में नौकरी करता था। कोरोना महामारी के दौरान उमेश घर आ गया था। दो दिन पहले उमेश से उसके चाचा कमलेश मिश्र ने लखनऊ जाने के लिए बाइक मांगी थी। बाइक कोई दूसरा ले गया था लिहाजा उमेश अपने चाचा कमलेश को बाइक नहीं दे सका था। इसे लेकर कमलेश काफी नाराज था।

शनिवार को अपराह्न कमलेश घर के सामने पहुंच कर उमेश को गाली देने लगा। उमेश ने इसका विरोध किया। चाचा-भतीजे के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए उमेश की मां मालती देवी (56) वहां पहुंच गईं। इस बीच कमलेश अपने घर से तमंचा लेकर आया और उमेश पर फायर झोंक दिया। गोली उमेश को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


गोली के कुछ छर्रे मालती देवी के हाथ में लग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण मां और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। मालती देवी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हत्या की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी कमलेश के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि आरोपी कमलेश के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें