ताज मोहम्मद ने बबलू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया और भगाकर शादी कर ली। ससुराल पहुंचने पर युवती को पता चला कि पति मुस्लिम है। विरोध पर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इस दौरान युवती ने दो बेटियों को जन्म दिया। आरोपी ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया और सऊदी अरब चला गया। वहां से लौटा तो पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। युवती ने शुक्रवार को निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है।