एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली के बस्ती गांव में मंगलवार की रात रमेश गौतम (34) पुत्र शिवलाल गौतम ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।
मामले की जानकारी पर बुधवार सुबह मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोगो ने पुलिस को बताया कि रमेश के ऊपर कर्ज था जिसके कारण ऐसा कदम उठाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि रमेश का दिमागी संतुलन भी गड़बड़ रहता था। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। पारिवारिक दिक्कतों से फांसी लगाने की वजह सामने आ रही है।