फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में खेल रही बहनों को झाड़ियों में ले जाकर करने लगा अश्लील हरकतें, धरा गया

Sun, 10 Sep 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर में शनिवार सुबह पार्क में खेल रहीं मासूम बहनों को शराब के नशे में धुत अधेड़ ने झाड़ियों में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने अधेड़ को घेरकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चियों की मां की तरफ से अधेड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर कोतवाली के एसएसआई ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि अधेड़ इंदिरानगर ए ब्लॉक निवासी हंसराज अग्रवाल है। बच्चियां इंदिरानगर के निजी स्कूल में कक्षा तीन व चार में पढ़ती हैं। उनके पिता माली हैं और मां घरों में काम करती हैं। शनिवार को स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग थी, इसलिए जल्दी छुट्टी हो गई।

सुबह करीब 11 बजे स्कूल से निकलकर बच्चियां सामने स्थित पार्क में खेलने चली गईं। इस दौरान पार्क में मौजूद हंसराज ने बच्चियों को दबोच लिया। उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बच्चियों ने शोर मचाया तो उनका मुंह दबाने की कोशिश की। इसी बीच चीखें सुनकर पार्क में साफ-सफाई करने आए कर्मचारी दौड़े।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चियों को अधेड़ के चंगुल में देखकर उसे घेर लिया। शोरगुल सुनकर पास ही रहने वाले सीडीआरआई के चीफ साइंटिस्ट विनय तिवारी व अन्य लोग पार्क में पहुंच गए। अधेड़ को पकड़कर विनय ने ही पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी। चूंकि मामला मासूम बच्चियों से संबंधित था, इसलिए उन्होंने इलाके में ही रहने वाली अधिवक्ता स्मृति शुक्ला को फोन करके बुलवा लिया। स्मृति बच्चों के अपराधों पर पुलिस के साथ मिलकर काम करती हैं।
विज्ञापन

भड़के लोगों ने कर दी धुनाई

आरोपी हंसराज अग्रवाल - फोटो : amar ujala
इस बीच बच्चियों से अश्लील हरकतों की जानकारी पाकर आए लोग भड़क उठे और हंसराज की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे लोगों से छुड़ाकर गाजीपुर कोतवाली ले गई। एसएसआई ने बताया कि आरोपी हंसराज अग्रवाल शराब के नशे में धुत है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।

अक्सर करता था मासूमों से छेड़छाड़
इलाकाई लोगों ने बताया कि पार्क में खेलने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ व घिनौनी हरकतों की कई बार शिकायतें मिलीं। लोगों ने निगरानी भी की लेकिन आरोपी बचकर निकल जाता था। इस बार सफाईकर्मियों की सक्रियता के चलते उसे दबोच लिया गया।

लोगों ने बताया कि अधेड़ हंसराज अग्रवाल पार्क के आसपास ही घूमा करता था। वह झाड़ियों या पेड़ की आड़ में छिपा रहता था। मौका पाकर बच्चियों को पकड़कर उनसे अश्लील हरकतें करता था।

दस साल पहले हो चुका है तलाक
एसएसआई ने बताया कि हंसराज इंदिरानगर में ही किराए के मकान में रहता है और भूतनाथ मार्केट में किराना की दुकान में काम करता है। उसकी हरकतों के चलते पत्नी दस साल से अलग रह रही है। बच्चे भी साथ नहीं रहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें