फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: घर में सो रहे कर्मचारी की खिड़की से गोली मारकर हत्या, आवाज सुनकर दौड़े परिजन तो खून से लथपथ मिला शव

Sat, 06 Jul 2024 01:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र में अपने घर में सो रहे एक सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के थाना बदोसराय क्षेत्र में शनिवार रात सोते वक्त कमरे की खिड़की से एक सफाई कर्मचारी को गोली मार दी गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


बदोसराय थाना क्षेत्र के मदनापुर मजरे मुरई गांव निवासी अरविंद वर्मा (40) क्षेत्र के ही मरकामऊ गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार की रात वह अपने मकान के बाहरी कमरे में सो रहा था। जिसकी खिड़की खुली हुई थी। रात्रि 2:00 बजे परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे।

बिस्तर पर खून से लथपथ अरविंद का शव पड़ा था। गोली उसके सिर में लगी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने छानबीन की। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर मृतक की किससे दुश्मनी थी। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें