फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: जमीनी विवाद में युवक पर झोंका फायर, गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया

Sun, 11 Feb 2024 03:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

जमीन के बैनामे को लेकर चल रही रंजिश में एक युवक पर दबंगों ने फायर झोंक दिया। गंभीर घायल स्थिति में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक पर फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पहले उसे मेडिकल कालेज बहराइच और फिर मेडिकल कालेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत मझरा निवासी अनीस (35) का नौबना निवासी मनीराम यादव के साथ जमीनी विवाद है। जिसको लेकर शनिवार की रात बाजार जाते समय अनीस पर मनीराम ने अपने जीजा के साथ मिल कर फायर झोंक दिया। गोली अनीस के दाहिने सीने के पास लगी और वो जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल अनीस को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी मिहिपुरवा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने कर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में स्थित में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनउ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ रामलला का पूजन करने के बाद चंपत राय से मिले मुख्यमंत्री योगी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जय श्रीराम के नारों के बीच अयोध्या रवाना हुए विधायक, उत्साह के बीच सपा रही निशाने पर, तस्वीरें


एसपी ने किया निरीक्षण, दिया सख्त कार्यवाही का निर्देश
फायरिंग की सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल से जानकारी ली और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया की मनीराम और बाबूराम पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की दो टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें