फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : लखनऊ से दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने आए थे युवक, सरयू में स्नान करते तीन डूबे, एक की मौत

Sun, 27 Mar 2022 07:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब  पांच घंटे बाद अपराहन 3.20 बजे किशोर का शव घटना स्थल से सौ मीटर पूरब बरामद किया गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सरयू में किशोर के डूबने के बाद जमा लोगों की भीड़ और तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने आए तीन युवक सरयू स्नान के दौरान डूब गए। इसमें से दो को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक की डूबकर मौत हो गई। डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना रविवार की सुबह नदी के कच्चा घाट के पास हुई।

विज्ञापन


सरयू में स्नान करते समय रविवार को सुबह 10.15 बजे लखनऊ के किशोर नदी में बह गए। नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि डूबे युवकों में से हुसैन का पुरवा विभूतिखंड गोमतीनगर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक यादव की मौत हो गई है। अभिषेक अपने 18 दोस्तों के साथ लखनऊ से अयोध्या घूमने आया था। बचाए गए युवक की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब  पांच घंटे बाद अपराहन 3.20 बजे किशोर का शव घटना स्थल से सौ मीटर पूरब बरामद किया गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें