फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: डीसीएम और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत व चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 28 Nov 2024 10:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसीएम व पिकअप की हुई टक्कर में  एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमदपुर गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक मनोज कुमार पुत्र बलई निवासी चंदौली थाना शहर कोतवाली की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी चारों लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ एसके सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। चार का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें