फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: दबंगों ने प्रधान पति को घर में घुसकर मारी गोली, की थी जमीन पर कब्जे की शिकायत, हालत गंभीर

Thu, 28 Nov 2024 10:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

जमीन कब्जे की शिकायत करना ग्राम प्रधान पति के लिए भारी पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। प्रधान पति की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ प्रधान पति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी से सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत करना प्रधान पति को भारी पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर प्रधान पति को गोली मार दी। गंभीर हालत में प्रधान पति जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी गांव का है जहां दिनेश कुमार पुत्र राम लखन की पत्नी स्वाती कुमारी ग्राम प्रधान हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में दिनेश कुमार सुल्तानपुर पद में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात हैं। गांव में होलिका दहन के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिसको लेकर प्रधान पति दिनेश कुमार ने कई बार डलमऊ तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने देर रात लगभग 3 बजे घर में घुसकर प्रधान पति दिनेश कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही दिनेश कुमार लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े।

 

ये भी पढ़ें - यूपी: नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया, जनवरी में हो सकती है घोषणा

ये भी पढ़ें - यूपी: पान मसाले के बाद आयरन-स्टील इकाइयों की भी नाकेबंदी, बड़ी और मध्यम फैक्ट्रियां जांच के दायरे में

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिनेश कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से लगभग 6 से 7 छर्रे निकाल दिए हैं लेकिन कुछ छर्रे अभी भी उसके शरीर में फंसे हुए हैं जिससे उनकी हालत गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित ने गांव के ही शत्रोघ्न, रमेश कुमार, रोहित, कुलदीप और भारत लाल को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। डॉ एसके सिंह ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली ने बताया की गन शॉट इंजरी है और कुछ छरे निकाले गए है और इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना पर लेखपाल संघ ने कहा कि हमलावरों के ऊपर कठोर कार्रवाई हो नहीं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें