फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: डेंगू पॉजिटिव होने पर पीजीआई में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखे गए युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2023 09:23 AM IST
ishwar ashish माईसिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज के सिसेंडी में एक निजी अस्पताल से इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के सिसेंडी में बुखार से अस्पताल में भर्ती तीन दिन पहले एक महिला की मौत के बाद मंगलवार की रात को एक युवक की भी मौत हो गई। इसके पहले दहियर गांव में बुखार से एक बुजुर्ग की भी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सिसेंडी के प्रमोद उर्फ कुंवर मिश्रा को दस दिन पहले बुखार आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर खून की जांच मे डेंगू एनएस वन पॉजिटिव पाया गया था। निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर कुंवर को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया था।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: यूपी में गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, अब वही गुंडे-माफिया बिलों में छिपे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की झोली भरेगा विश्वकप: ऑनलाइन गेमिंग में प्रदेश नंबर वन, विश्वकप के दौरान 1,800 करोड़ के लगेंगे दांव


मंगलवार की रात कुंवर की मौत हो गई जिसके बाद शव लेकर परिजन सिसेंडी चले आए। सिसेंडी में कुंवर के परिवार में अन्य नौ लोग समेत गांव में दर्जनों लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। जिसमें कई लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए उन्हें निजी अस्पतालों मे भर्ती कर कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें