जहरीला पदार्थ खाने वाला युवक अमन सिंह।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रोजहा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार देर रात व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया इसके बाद अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह वह अचेत अवस्था मे अटरिया थाना क्षेत्र की सरायन नदी के किनारे मिला है। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के ग्राम रोजहा में बीती सोमवार रात अमन सिंह (22) पुत्र रामपाल सिंह के व्हाट्सएप का स्टेटस देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि अमन द्वारा कुछ गलत किया जा रहा है। परिजनों ने अमन की तलाश करना शुरू किया।
ये भी पढ़ें - तीसरे चरण की 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में, सपा के गढ़ में डिंपल और आदित्य की किस्मत दांव पर
ये भी पढ़ें - सपा में फिर से टिकट बदलने के कयास, टिकट कटने वाले प्रत्याशी से बोले अखिलेश, भीम को मिठाई खिलाओ!
ग्राम अटरिया के निकट सरायन नदी के किनारे अमन अचेत अवस्था में मिला पास ही खाये गये जहरीले पदार्थ के पैकेट भी मिले। परिजन आननफानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
बताते चलें कि रात करीब 11 बजे अमन ने अपने मोबाइल के व्हाट्सप अकाउंट पर स्टेटस लगाया कि 'आज अलविदा सभी को' व जहरीले पदार्थ के पैकेट और एक वीडियो भी लगाया। जिससे उसके करीबियों ने देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने तलाश शुरू की। अमन सीतापुर के एक निजी चिकित्सक के यहां कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।