फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: प्रताड़ना से परेशान फिटर ने 250 बेहोशी की दवाएं खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Nov 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

मामले में मिल के यूनिट हेड समेत तीन अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। युवक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के मोतीगंज क्षेत्र में कुंदुरखी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल यूनिट में कार्यरत फिटर ने एक साथ 250 गोली निश्चेतक (ऑपरेशन के दौरान दी जाने वाली बेहोशी की दवा) खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में फिटर का उपचार चल रहा है। मिलकर्मी ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के भोजपुर इस्लाम नगर (रमपुरा) निवासी गजेन्द्र सिंह (38) बजाज चीनी मिल के कुन्दरखी यूनिट में फिटर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह उसने 250 गोली निश्चेतक खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मोतीगंज थाने में सूचना देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कर्मी की पत्नी रूबी सिंह का आरोप है कि उसके पति को बीते कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को उसे निलंबित कर गेट बंद कर दिया गया। मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह, राजू सिंह व कमलेश कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रूबी ने बताया कि उनके पति का इलाज लखनऊ से चल रहा है। एक महीने की रखी दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


गजेंद्र अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ नाथनगर के चंटू बाबा मंदिर के पास किराए पर मकान लेकर रहता है। बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें