फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: विधायक को बदनाम करने की पोस्ट मामले में कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस, मामले की जांच शुरू

Fri, 29 Nov 2024 03:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट के मामले में बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक कार्यकर्ता ने रायबरेली के सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम लोहिया की सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


गौरीगंज इलाके के चतुरीपुर मऊ गांव निवासी कुलदीप भारती ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि समाजसेवी व लोकप्रिय राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज से तीसरी बार विधायक हैं। रायबरेली के सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष शिवम लोहिया ने 27 नवंबर को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर विधायक को बदनाम करने के लिए टिप्पणी की थी। जिससे विधायक की छवि धूमिल हुई है।

इससे जनता और समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है। उनकी मान मर्यादा प्रभावित हो रही है। साथ हम कार्यकर्ता भी आहत हुए हैं। कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें