फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा बांध सेल्फी खींची, वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा, फिर फंदे से लटक कर दे दी जान

Sun, 19 Aug 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इस्लाम अली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले 30 वर्षीय चौकीदार इस्लाम अली ने शुक्रवार रात बॉटनी विभाग के टिन शेड के नीचे फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने अपने गले में फंदा बांधकर सेल्फी खींची और वीडियो बनाया। फोटो व वीडियो अपने दोस्त को भेजा। वीडियो देखकर हैरान दोस्त ने तत्काल विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों को बॉटनी विभाग भेजा। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही इस्लाम अली की मौत हो चुकी थी। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से वीडियो और सेल्फी मिली हैं।

विज्ञापन


महानगर के क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस्लाम मूलरूप से गोंडा के कर्नेलगंज का रहने वाला था। वर्ष 2004 में उसे पिता मो. इशहाक की जगह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। यहां वह मां सैदुन्निशा, पत्नी असमीन बानो और चार बच्चे अरशद, खुशबू, मुस्कान व हिना के साथ रहता था। शुक्रवार को उसकी रात की ड्यूटी थी।

रात करीब साढ़े नौ बजे उसने ऐशबाग के गुलजारनगर निवासी दोस्त पिंटू को फोन कर कहा कि रात को 11 बजे एक वीडियो और फोटो भेजेगा। इसके बारे में किसी को कुछ मत बताना। रात 11 बजे के आसपास इस्लाम ने वॉट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजे तो पिंटू के होश उड़ गए। फोटो में वह गले में रस्सी बांधे नजर आ रहा है। वीडियो में वह अपनी जान देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


पिंटू ने तत्काल विश्वविद्यालय के कर्मचारी दिलीप और सुनील को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने दोनों को तुरंत बॉटनी विभाग भेजा। दिलीप और सुनील एक पल गंवाए बगैर वहां पहुंचे तो इस्लाम का शव लटका मिला। दोनों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। फंदा काटकर इस्लाम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सवा दो मिनट के वीडियो में कहा जिंदगी से तंग आ गया हूं

- फोटो : amar ujala
इस्लाम ने खुदकुशी से पहले मोबाइल फोन से खुद का वीडियो बनाया। सवा दो मिनट के इस वीडियो में उसने हिंदू भाइयों को राम-राम, मुसलमान भाइयों को सलाम और छोटों को नमस्कार किया। उसने कहा कि जिंदगी से बहुत तंग आ चुका हूं, इसलिए यह कदम उठाने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है। हाथ जोड़कर विनती है इसमें किसी का नाम न आए। अपनी समझ से अगर किसी के साथ अच्छा या बुरा किया हो तो माफ कर दीजिएगा। आप सबसे आखिरी सलाम है।

प्रेमिका से शादी न हो पाने से रहता था परेशान
इस्लाम के करीबियों ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता था, लेकिन उससे शादी नहीं हो सकी। इससे वह परेशान रहता था। शादी के बाद भी वह युवती के लिए दीवाना था। शायद उस युवती की वजह से ही उसने खुदकुशी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें