फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: टंकी पर चढ़े युवक ने किया हंगामा, बंटवारे में मकान न मिलने से था नाराज

Thu, 12 Nov 2020 10:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यही युवक टंकी पर चढ़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के वृंदावन सेक्टर में एक युवक गुरुवार सुबह करीब छह बजे टंकी पर चढ़ गया और करीब आधे घंटे बाद फोन कर इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी जिससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


युवक विजय कुमार राम टोला तेलीबाग का निवासी है। युवक ने बताया कि उसकी मां ने जो मकान उसे मिलना चाहिए था वो किसी और को बेच दिया। मामले में न्याय पाने के लिए वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला
विजय कुमार दो भाई हैं अमरनाथ और विजय कुमार। इनकी मां गंगा देवी ने 2009 में अपना मकान प्रभु दयाल रावत को बेच दिया था। विजय कुमार का कहना है वह मकान उसे मिलना चाहिए था लेकिन न मकान मिला और अफसरों का चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर युवक टंकी पर चढ़ गया। विजय कुमार की पत्नी का नाम तरुण रावत है। उसकी दो बेटियां डॉली रावत व रोली रावत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें