फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर सरेआम कर दी युवक की निर्मम हत्या

Mon, 05 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में रविवार सुबह एक युवक की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घनीबस्ती में वारदात अंजाम देकर कातिल फरार हो गया। इलाके लोगों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


घोड़े से मिट्टी ढोने वाले व्यक्ति ने खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव लावारिस में दर्ज करके मॉर्च्युरी भेजा और कातिल की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर चौक आईपी सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज के हसियामऊ निवासी मुस्ताक ने मोहल्ला महमूदनगर में सुबह 6:30 बजे घोड़े से मिट्टी ढोने के दौरान गली के मोड़ पर युवक को खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक के सीने व पेट पर चाकू से वार करके मारा गया था। गली में कुछ दूर तक फैला खून व युवक की दाहिनी गदेली पर जख्म बता रहा था कि उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी से किया इनकार

जख्मी हालत में भागा और गली के मोड़ पर जावेद के घर के सामने गिर गया। तय है कि घनी आबादी के बीच तंग गली में हमला होने पर युवक ने मदद के लिए शोर मचाया होगा, लेकिन मोहल्ले के लोग कोई चीखपुकार सुनने व वारदात की जानकारी से इन्कार करते रहे।

मारा गया युवक फटेहाल था। उसने पैंट पर बेल्ट के स्थान पर नॉयलान की डोर बांध रखी थी। आशंका है कि वारदात अंजाम देने वाला भी उसका साथी रहा होगा और किसी बात पर विवाद के चलते चाकू से हमला करके भाग निकला।

इलाके के रिक्शा चालकों व गरीब तबके के लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। इसके साथ अकबरी गेट व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें