फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर के बाद किया इन्कार तो हैवान बना प्रेमी

Tue, 05 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार की दोपहर स्टेशन रोड पर एक निजी कंपनी में काम करने वाली प्रेमिका को कॉल करके बाहर बुलाया और छेड़खानी करते हुए शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


इन्कार करने पर उसने युवती की पिटाई शुरू कर दी और गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद फरार हो गया। एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि कैसरबाग क्षेत्र के सफदलबाग निवासी राहुल कुमार सोमवार दोपहर स्टेशन रोड पर पहुंचा।

एक निजी कंपनी में काम करने वाली अपनी प्रेमिका को कॉल करके उसने सड़क पर बुलाया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने टालने की कोशिश की तो राहुल छेड़खानी के साथ गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी न मानने पर उसने युवती की पिटाई शुरू कर दी और चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। जिससे युवती लड़खड़ाकर गिर गई।
विज्ञापन

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोगों को आते देख राहुल मौका पाकर वहां से भाग निकला। घायल युवती ने हुसैनगंज थाने में राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ का कहना है कि कैसरबाग इलाके में रहने वाली युवती का राहुल से तीन साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से युवती ने राहुल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वहीं राहुल उस पर शादी का दबाव बना रहा था। वह युवती पर गलत आरोप लगाने लगा था।

इससे नाराज होकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद युवती को घर भेज दिया। इस बीच राहुल की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें