फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Sat, 09 Sep 2023 03:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की थी और फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मामले में युवक की लोकेशन गोवा में मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार बलिया निवासी मुकेश गुप्ता को आशियाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी का भाई फरार है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशियाना अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक, युवती की वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिये मुकेश गुप्ता से दोस्ती हुई थी। मुकेश ने शादी का वादा किया और होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी करने की बात कहने लगा।

ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले जीत से इंडिया को ताकत, सहयोगी दलों को मिलेगी ऊर्जा; एनडीए के लिए बड़ा झटका


कुछ समय के बाद युवती ने बलिया में मुकेश के घर पहुंचकर शादी का दबाव बनाया, जहां आरोपी ने अपने भाई सोनू के साथ मिल कर युवती की पिटाई कर भगा दिया। जुलाई में युवती ने केस दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस को मुकेश की लोकेशन गोवा के मडगांव में मिली। इसके बाद आरोपी मुकेश को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें