फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्यार को किया कुबूल करा दी प्रेमी से शादी

Fri, 07 Aug 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद के एक युवक ने समाज की परवाह न करते हुए गजब के साहस का परिचय दिया। बीकापुर के पालीपूरब चौरेबाजार निवासी फूलचंद को जब तीन साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है तो उसने खुद उसकी शादी प्रेमी से करा दी। कहानी फिल्मी जरूर लगती है लेकिन ये हकीकत है।
विज्ञापन


हिन्दी फिल्में ‘वो सात दिन’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ के नायक तो अपनी पत्नियों को उनके प्रेमियों से नहीं मिला सके लेकिन असल जिंदगी की स्टोरी के इस नायक ने खुशी-खुशी अपनी पत्नी चंदा की शादी गुरुवार को उसके प्रेमी सूरज से करा दी।

फूलचंद की शादी 2012 में बीकापुर के चौबेपुर निवासी चंदा के साथ हुई थी। शादी के बाद फूलचंद जालंधर नौकरी करने चला गया। इस दौरान चंदा पूर्व प्रेमी सूरज के संपर्क में आ गई। कूरेभार के इगवामलना निवासी सूरज का फूलचंद के पड़ोसी बाबूलाल के यहां आना-जाना था। जो उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति को प्रेम कहानी बता घर से निकल गई...

इस दौरान दोनों मिलने लगे। 4 अगस्त को फूलचंद जालंधर से कमा कर घर लौटा तो उसकी पत्नी ने रात में उसे जेवर और लाए सारे कपड़े सौंपकर अपनी प्रेम कहानी बताई। इसके बाद वह घर से निकल गई।

बुधवार सुबह फूलचंद कुछ लोगों को साथ लेकर सूरज के घर पहुंचा तो वहां चंदा मिली। इसके बाद फूलचंद के पिता चंदा व फूलचंद को लेकर गांव आए जहां पंचायत में फूलचंद ने पत्नी की शादी सूरज से करने का प्रस्ताव रखा। गुरुवार को मंदिर पर प्रेमी युगल की धूमधाम से शादी कराई गई।

प्रधान रवींद्र यादव का कहना है कि फूलचंद पत्नी की हकीकत जानने के बाद उसकी सहमति पर सूरज से शादी कराने को तैयार हो गया। उसका कहना था कि चंदा का मन मेरे साथ नहीं लगता, उसकी शादी प्रेमी से करा देनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें