फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: घर से आठ साल की बालिका को खींच ले गया तेंदुआ, सुबह टुकड़ों में बरामद हुआ शव

Wed, 01 May 2024 10:31 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के धर्मापुर गांव में एक तेंदुए ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। परिजनों को सुबह उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के धर्मापुर गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका को तेंदुआ घर से खींच ले गया। उसका शव परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह क्षत विक्षत हालत में बरामद किया। जानकारी होने पर उच्चाधिकारी गांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी श्यामा (8) पुत्री चुन्नू मंगलवार रात घर के सामने अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। बालिका कुछ देर में बच्चों से अलग हुई। इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकल कर आया और बालिका को उठा ले गया।

बालिका के न दिखने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह सभी बालिका की खोजबीन कर रहे थे तभी घर से 200 मीटर की दूरी पर बालिका का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएफओ को घटना से अवगत कराया। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ बालिका को शाम को खींच ले गया था। उसका शव टुकड़ों में बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें