फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बहराइच में तेंदुए ने भाई-बहन पर हमलाकर किया घायल, परिवार व ग्रामीणों में दहशत

Sun, 14 Jan 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के कतर्नियाघाट में एक भाई-बहन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हालांकि, उनकी जान बच गई लेकिन तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले का शिकार हुए बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के गिरधरपुरवा गांव में नल पर पानी भर रहे भाई बहन पर गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चों की चीज पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े जिससे तेंदुआ खेत में भाग गया और बच्चों की जान बची। घटना से पारिवार व गांव के लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत ग्राम सेमरी घटही के मजरे गिरधरपुरवा निवासी मुरली के दो बच्चे अंजली पुत्री मुरली (8)व अर्जुन पुत्र मुरली (7) शनिवार की शाम को घर के सामने लगे नल पर पानी भर रहें थे।

इसी दौरान नल के पास खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया भाई-बहन की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए तेंदुए को भगाया तथा सूचना वन चौकी सेमरी घटही को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ल ने वाचरो की टीम के साथ तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। एंबुलेंस की सहायता से जख्मी भाई बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

वनक्षेत्राधिकारी मुर्तिहा रत्नेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई थी। लोगों को सतर्क किया गया है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद हैं। जो ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें