फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस चूल्हे के पाइप में लीकेज से घर में लगी आग

Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद जला सिलिंडर व घर का सामान।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के अटेसुवा गांव में शनिवार को किसान मेवालाल के घर में गैस चूल्हे के पाइप में रिसाव से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें किसान को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मेवालाल का कहना है कि शनिवार की सुबह लगभग छह बजे रसोई में भोजन पकाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर और चूल्हे के जॉइंट पर पाइप से गैस लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे और छत पर बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की भयावहता को देखते हुए फायर स्टेशन को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मेवालाल के घर में रखा लगभग आठ लाख रुपये का अनाज, कपड़े व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार शरद सिंह ने बताया कि लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

घटना के बाद जला सिलिंडर व घर का सामान।

घटना के बाद जला सिलिंडर व घर का सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें