लखनऊ। शहर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शनिवार से आईटीएफ मास्टर्स फ्रेंड्स कप टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रारंभिक दौर के मुकाबले खेले गए। एकल के 30+ आयुवर्ग में अभिषेक यादव ने नवीन कुमार ठाकरन को 6-0, 6-0, शुभम सलूजा ने सर्वराज सिंह को 6-0, 7-6(4) और स्टालिन नायक ने नरेंद्र यादव को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके अलावा 35 +आयुवर्ग में सचिन साहू ने शास्वत को 6-4, 6-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। मौके पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर एके सिन्हा, कर्नल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, डेविस कप प्लेयर सिद्धार्थ विश्वकर्मा सहित आयोजन सचिव पुष्कर मिश्र, नितिन गुप्ता और स्वर्णेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
मैच के दौरान शॉट खेलते खिलाड़ी