फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न देने से विवाहिता को पहले लात-घूसों से मारा फिर गला दबाकर कर दी हत्या

Sun, 01 Dec 2019 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ कर जल्द जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


खैराबाद इलाके के खपरैला गांव निवासी प्रिया दीक्षित (24) पत्नी राज दीक्षित की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हरदोई के बेनीगंज इलाके के रायपुर निवासी मृतका के पिता सुशील कुमार का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी चार साल पूर्व की थी। उसके दो बच्चे हैं।

आरोप है कि उसके दामाद के चाचा गोपाल दीक्षित उसके दामाद को दहेज में मोटर साइकिल मांगने के लिए काफी बहकाते थे। दामाद उसकी बेटी को काफी प्रताड़ित करता था। वह पुत्री पर मायके से मोटर साइकिल लाने का बराबर दबाव बना रहा था। इस बीच शनिवार देर रात उसकी बेटी को पहले इन लोगों ने लात घूसों से पीटा, फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय मौजूद थी दूसरी बेटी

सुशील का कहना है कि घटना के समय उसकी दूसरी बेटी निधि मिश्रा भी वहां मौजूद थी। उसकी मौजूदगी में प्रिया दीक्षित को मारा गया है। घटना को लेकर सुशील कुमार ने अपने दामाद व दामाद के चाचा के खिलाफ तहरीर दी है।

एसओ थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया की पिता की तहरीर पर मृतका के पति राज दीक्षित व चचिया ससुर गोपाल दीक्षित के नाम संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें