फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत, मिला सुसाइड नोट

Tue, 21 May 2019 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

सीतापुर के अटरिया थाना इलाके में हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से एएनएम की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी छात्रा का प्राथमिक इलाज हिंद अस्पताल में किए जाने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट व बस का टिकट बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।

कमलापुर थानाक्षेत्र के नसीरपुर में रहने वाली शीलम भारती (22) पुत्री जानकी प्रसाद हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मऊ अटरिया में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। क्लॉसेज करने वह रोजाना घर से हिंद अस्पताल आती-जाती थी।
विज्ञापन


हर रोज की तरह सोमवार की सुबह शीलम हिंद अस्पताल पहुंची। यहां आने के बाद क्लॉस न जाकर वह निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें